गर्मी में कुल्फी तो सभी की पहली पसंद होती है. अगर आप भी कुल्फी के शौकीन हैं तो अब इसे घर पर ही बनाएं ताजे फलों की मिठास के साथ...
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 चीकू (टुकड़ों में कटा हुआ)
2 चीकू का पेस्ट
1 लीटर फुलक्रीम दूध
100 ग्राम चीनी
10-12 काजू (बारीक कटे हुए), एक बड़ा चम्मच बारीक कटे पिस्ते
4 छोटी इलायची (दरदरी पिसी हुई), आधा छोटा चम्मच वनिला एसेंस, आधा छोटा चम्मच केसर
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालने के लिए रखें.
2
दूध में पहला उबाल आते ही आंच धीमी कर दें और गाढ़ा होने तक कड़छी से धीरे-धीरे चलाते रहें जब तक कि दूध पहले से आधा न रह जाए. (बादशाह अकबर भी थे कुल्फी के शौकीन...)
3
दूध के गाढ़ा होते ही चीनी डालें और आंच बंद कर ठंडा होने के लिए रख दें. (मावा कुल्फी)
4
ठंडा होने के बाद दूध में वनिला एसेंस, चीकू का पेस्ट, कटे हुए चीकू, इलायची, केसर, पिस्ता और काजू डालकर अच्छे से मिलाएं. (घर में जमा रहे हैं कुल्फी, इन बातों का रखें ध्यान)
5
अब मिश्रण को कुल्फी कोन में डालकर फ्रीजर में 6 से 7 घंटे के लिए रख दें.
6
तय समय के बाद चीकू कुल्फी तैयार है.
#chiku#sapota#milk#indian kitchen#indian recipe#sugar#cashews#cardamom#chiku kulfi indian desert pakwangali recipe hindi#vanilla essence#badam kulfi#jalebi kulfi#malai kulfi#paan kulfi#faluda sev