इस होली पर गुझिया में डालें चॉकलेटी टेस्ट और इस तरह तैयार करें चॉकलेट गुझिया की यह मजेदार रेसिपी...
Servings
4
★ 4.3
Rating
48 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
500 ग्राम मैदा, एक किलो मावा (खोया)
250 ग्राम चॉकलेट चिप्स
4 बड़े चम्मच किशमिश
100 ग्राम बादाम कटे हुए
500 ग्राम चीनी (पिसी हुई), तेल या घी
🍳 विधि
1
गुझिया का खोल (बाहर की परत) बनाने के लिए मैदा छान लें.
2
इसमें घी या तेल मिलाएं और फिर जरूरत के हिसाब से पानी डालते हुए नर्म गूंद लें. इसे थोड़ी देर के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख दें.
3
अब भरावन तैयार करने के लिए गैस पर कड़ाही गर्म करें. इसमें मावा डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें.
4
फिर इसमें चॉकलेट चिप्स डालकर 2 मिनट भूनें. इसके बाद चीनी, काजू और किशमिश डालकर मिलाएं. मावा चलाते रहें.
5
जब मावा भुनकर सूख जाए तो गैस बंद कर दें और भरावन ठंडा होने दें.
6
इसके बाद तैयार मैदे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से को गोल आकार देने के बाद छोटी रोटी में बेल लें.
7
गुझिया बनाने का सांचा लें और इसमें दोनों तरफ हल्का तेल लगा दें. अब बेली हुई रोटी को इस सांचे में रखें और एक चम्मच के करीब भरावन रोटी के बीच में डालें.
8
अब सांचा बंद करें और रोटी का जो भी हिस्सा बाहर रह जाए, उसे हटा दें.
9
इसी तरह सारे आटे से गुझिया तैयार करें और एक गीले कपड़े पर रखते जाएं.
10
कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और मध्यम आंच पर एक बार में 4-5 गुझिया डीप फ्राई कर लें. जब गुझिया सुनहरी होने लगे तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सारी गुझिया तल लें.
11
तैयार हैं चॉकलेट गुझिया. जब सारी गुझिया ठंडी हो जाएं तो कांच के एयर टाइट कंटेनर में रखें और जब चाहें सर्व करें.
#chocolate gujiya#gujiya recipes#holi special recipes#chocolate gujiya recipe in hindi#how to make chocolate gujiya#easy recipe of chocolate gujiya