Full Version →

Diwali 2018: ये है आंध्र प्रदेश की स्पेशल स्वीट डिश गव्वालू

कुछ मीठा हो जाए वेज

गव्वालू आंध्र प्रदेश की एक पारंपरिक मिठाई है. इसे खासतौर पर दिवाली पर बनाया ही जाता है. इसका शेल शेप बच्चों को भी बहुत लुभाएगा.

Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बॅाउल में मैदा, घी, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करके आटा गूंद लें. (ध्यान रहे कि आटा न ज्यादा ठोस और न ही ज्यादा सॅाफ्ट.)
  2. 2
    गूंदे हुए आटे की 4 लोइयां तोड़ लें और कांटे के पीछे वाली साइड से दबाते हुए इनपर शेल्स शेप (लाइंस) बना लें. 
  3. 3
    अब धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल गर्म होते ही शेल्स को पैन में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. 
  5. 5
    आंच बंद कर दें और फ्राइड शेल्स को एक प्लेट में निकाल लें. 
  6. 6
    अब एक गहरी तली कड़ाही में चीनी और 2 पानी डालकर उबालने के लिए रखें. 
  7. 7
    जब एक तार की चाशनी तैयार हो जाए तब आंच बंद कर दें और फ्राइड शेल्स को इसमें अच्छी तरह से डूबो दें. ( एक तार की चाशनी बनी है या नहीं पता करने के लिए इसे उंगली और अंगूठे से चेक करके देखें, अगर तार बनती है तो चाशनी तैयार है.)
  8. 8
    जब चाशनी गव्वालू में पूरी तरह से लिपट जाए तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. 
  9. 9
    इन पर पिस्ता छिड़कें और सबको खिलाएं.
#andhra pradesh #sweet dish #shell shape #sweet shells #shell shape sweet gavvalu in hindi #traditional sweet #flour #sugar #ghee #long latta #chaashni wale meethe samose #maida ke pethe #gud ka cheela #gujiya
View Full Version