Full Version →

कोकोनट खोया गुलकंद लड्डू

कुछ मीठा हो जाए वेज

होली आ रही हो और घर पर मिठाई न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इस बार तैयारी कर लें गुलकंद की स्टफिंग के साथ कोकोनट खोया लड्डू बनाने की ...

Servings
8 - 10
★ 3.9
Rating
18 ratings

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़ा चम्मच गर्म दूध लें और इसमें केसर डालकर 2 से 3 मिनट तक के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    धीमी आंच में एक कड़ाही में मावा डालें और इसे धीरे-धीरे कड़छी से चलाते रहें जब तक कि यह पिघल न जाए. (इस तरीके से बनाएं बेसन के टेस्टी लड्डू)
  3. 3
    अब इसमें केसर वाला दूध, चीनी बूरा मिलाएं और आंच धीमी ही रखकर लगातार चलाते रहें. ( ध्यान रहें कि खोया कड़ाही में चिपके नहीं. )
  4. 4
    जब खोया पूरी तरह से तैयार हो जाए तब आंच बंद कर दें और इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें. (ड्राईफ्रूट्स और गुड़ के लड्डू)
  5. 5
    अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल मिलाएं और हल्के हाथों से इसे गूंद लें. (खोया काजू बेसन लड्डू)
  6. 6
    गूंदे हुए आटे से 10 से 12 छोटी-छोटी लोइयां तोड लें. (तिल नारियल के लड्डू)
  7. 7
    एक लोई लें और इसे गोलाकार देते हुए चपटा कर लें.
  8. 8
    लोई के बीचों बीच थोड़ा गुलकंद रखें और चारों तरफ से उठाकर बंद कर दें. इसी तरह सभी लड्डू बना लें. (चावल के लड्डू)
  9. 9
    कोकोनट खोया गुलकंद लड्डू तैयार है. पिस्ता और कद्दूकस किए हुए नारियल से गार्निश कर सर्व करें.
#laddu #ladoo #sweet dish #meetha #coconut #nariyal #khoya maawa #gulkand #festive sweet dish coconut khoya gulkand laddu #indian kitchen #indian recipe #festive food #tasty food #can be made easily #gond ke laddu #til aur nariyal ke laddu #saunth ke laddu
View Full Version