Full Version →

गाजर का हलवा

कुछ मीठा हो जाए वेज

गाजर का हलवा भला कौन पसंद नहीं करता. सर्दियों के मौसम में तो यह घर पर भी बनाया जाता है. आप भी इस बार यह हर दिल पसंद हलवा बनाकर सभी की तारीफ पाएं.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
1711 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गाजर छीलकर धो लें और कद्दूकस करें.
  2. 2
    अब गैस पर एक कड़ाही रखें. उसमें दूध डालकर, कद्दूकस की हुई गाजर मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं.
  3. 3
    दूध और गाजर को एक बड़ी चम्मच से चलाते रहें.
  4. 4
    जब गाजर का सारा पानी सूख जाए और दूध गाढ़ा होकर उसमें अच्छी तरह मिक्स हो जाए, तो गाजर में चीनी और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  5. 5
    चीनी घुलने के बाद उसे भी अच्छी तरह सुखा लें.
  6. 6
    गाजर पकने के बाद जब उसका सारा पानी सूख जाए, तो उसमें खोया मैश करके मिक्स करें और चलाएं.
  7. 7
    फिर हलवे में बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता व इलायची मिलाएं और उसे मधयम आंच पर चम्मच से चलाते हुए पकाएं.
  8. 8
    अब गैस बंद कर दें. लीजिए तैयार है जायकेदार गाजर का हलवा. अब बिना देर किए गर्मागर्म सर्व करें.
#gajar ka halwa #carrot #sweets #halwa #indian sweets
View Full Version