गन्ने का रस पीने का मौसम आ गया. इस बार आप सिर्फ गन्ने के जूस तक ही सीमित मत रहिए, इसकी बर्फी का स्वाद भी चखिए...
Servings
4 - 6
★ 3
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
2 कप गेहूं का आटा, एक कप देसी घी, एक कप ताजा गन्ने का रस, बिना बर्फ वाला, आधा कप गुड़, कद्दूकस किया, आधा कप काजू-बादाम की कतरन, एक चौथाई कप भूनी हुई व दरदरी मूंगफली, आधा कप सूखा नारियल का बूरा
1 छोटा चम्मच पिसी हुई इलायची
🍳 विधि
1
गुड़ को गन्ने के रस में डालें और अच्छी तरह घोलकर साफ कपड़े से छान लें. (जो गुझिया आप खरीद रहे हैं, कहीं वह मिलावटी तो नहीं...)
2
धीमी आंच में कड़ाही में घी गरम करके आटे को सुनहरा होने तक भून लें. इसे एक प्लेट में निकाल लें.
3
फिर काजू-बादाम डालकर हल्का फ्राई कर लें. (इस त्योहार मटर की कचौड़ी नहीं, मटर की गुझिया खाइए
4
)
5
अब इसी कड़ाही में गन्ने का रस डालकर 2 तार की चाशनी बना लें. (आसान है मक्की के पापड़ बनाना)
6
तैयार चाशनी में भुना हुआ आटा, काजू, बादाम , मूंगफली और नारियल डालकर 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
7
जब मिश्रण कड़ाही का किनारा छोड़ने लगे तो इसे चिकनाई लगी थाली में फैला दें. (घर में नमक पारे बना रहे हैं तो ये है सही तरीका...)
8
जब हल्का जम जाए तो इसे मनचाहे शेप में काटकर सर्व करें.
#ganne ki burfi#sugarcane mithai burfi#ganne ke ras ki burfi#holi special burfi#summer special sweet dish#indian kitchen#indian recipes#shakkrpare#nachni burfi#raghi ke atte ki burfi#how to make nachni barfi burfi recipe in hindi#indian kitchen