Full Version →

अमरूद की बर्फी

कुछ मीठा हो जाए वेज

फ्रूट सलाद में तो आपने अमरूद बहुत खाया होगा पर क्या कभी सोची है इसकी बर्फी बनाने की? अगर नहीं तो पकवानगली में जानें अमरूद की स्वादिष्ट बर्फी बनाने का तरीका...

Servings
4 - 6
★ 4.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    अमरूद की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद को धोकर साफ कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर अमरूद के टुकड़ों को उबालें.
  3. 3
    जैसे ही अमरूद सॉफ्ट हो जाएं आंच बंद कर दें और ब्लेंडर में डालकर इसका महीन पेस्ट बना लें. (5 मिनट में तैयार हो जाएगा यह भापा दोई )
  4. 4
    अब तैयार पेस्ट को एक छन्नी से छानते हुए इसके बीज अलग कर लें. (काजू की मीठी पूरी)
  5. 5
    धीमी आंच में एक पैन में पेस्ट डालकर गर्म करने ले लिए रखें. पेस्ट को लगातार कड़छी से चलाते रहें जिससे कि यह चिपके नहीं.
  6. 6
    जब पेस्ट पूरी तरह से सूख जाए, तब चीनी मिलाएं. (कोकोनट खोया गुलकंद लड्डू)
  7. 7
    चीनी मिलाने के थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि मिश्रण गाढ़ा हो चुका है. (शाही काजू-पिस्ता रोल)
  8. 8
    मिश्रण के गाढ़ा होते ही नींबू का रस और घी मिलाकर 5 मिनट तक कड़छी से लगातार चलाते रहें.
  9. 9
    तय समय के बाद आंच बंद कर मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें. प्लेट को चिकना करना बिल्कुल भी न भूलें.  (मीठे में बनाएं बंगाल की यह खास मिठाई)
  10. 10
    ठंडा होने के बाद मिश्रण को बर्फी के शेप्स में काट लें. अमरूद की बर्फी तैयार है.
  11. 11
    फोटो: www.dishcovery.in
#guava #barfi #burfi #sweet dish #indian kitchen #indian recipe #sugar #lemon juice #ghee #orange barfi #nachni barfi #besan ki barfi #guava barfi recipe in hindi pakwangali #hare chole ki barfi #maide ki barfi #til aata barfi #nariyal barfi #khajur ki bar
View Full Version