Full Version →

ऐसे बनाइए गुड़ मुरमुरे के लड्डू

कुछ मीठा हो जाए वेज

गुड़ मुरमुरे के लड्डू घर पर आसानी से बना लिए जाते हैं और ये बहुत स्वादिष्ट भी लगते हैं. इन लड्डुओं का करारापन बहुत ही अच्छा लगता है.

Servings
4
★ 4.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    एक कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें.
  2. 2
    अब इसमें मुरमुरे हल्का भून लें. ध्‍यान रहे कि आंच ज्‍यादा तेज न करें वरना मुरमुरे जल जाएंगे.
  3. 3
    गुड़ को तोड़कर अलग बर्तन में रख दें.
  4. 4
    अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें गुड़ और पानी डालकर उबाल लें.
  5. 5
    बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
  6. 6
    जब गुड़ की एक तार की चाशनी बन जाए तो उसमें मुरमुरे डालकर अच्‍छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें.
  7. 7
    मिश्रण को छूकर देखें. अगर यह हाथ में सहने लायक हो जाए तो उसके लड्डू बना लें.
  8. 8
    जब लड्डुओं का गुड़ सूख जाए तो इन्‍हें डिब्‍बे में भरकर रख लें और जब मन करें खाएं.
#gud murmure ke laddu sweet dish recipe in hindi #gud #murmure #indian kitchen #indian recipe #jaggery
View Full Version