Full Version →

मीठे में बनाएं आलू की बर्फी, स्वाद में लगेगी बेहतरीन

कुछ मीठा हो जाए वेज

मीठा खाने का मन है तो अब रसगुल्ला, गुलाब जामुन और खीर भूल जाइए. झटफट बनाना सीखिए आलू की बर्फी. यहां जानें इसकी विधि.

Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
9 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले उबले आलूओं को कद्दूकस कर एक बर्तन में रख लें. (आप चाहें तो आलुओं को मिक्सर में पीस कर पेस्ट भी बना सकते हैं.)- धीमी आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.- घी के गरम होते ही आलू डालें और कड़छी से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भून लें. (अगर घी की जरूरत और लगे तो डाल लें.)
  2. 2
    तय समय बाद चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. 3
    अब कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
  4. 4
    अब एक गहरे तले वाली थाली में घी लगाकर आलू का पेस्ट डालकर समतल कर लें. ऊपर से पिस्ता, बादाम छिड़कर सेट होने के लिए रख दें.
  5. 5
    पेस्ट के सेट होने के बाद इसे चाकू से बर्फी के शेप में काट लें.
  6. 6
    तैयार है आलू की बर्फी.
#potatoes #aalu #boiled and grated potatoes #aalu ka halwa #aalu ka paratha parantha #indian kitchen #indian recipe #how to boil potatoes in microwave #aalu ki burfi recipe in hindi pakwangali #aalu tikki #aalu tots #benefits of potato peel
View Full Version