Full Version →

बादाम की फिरनी

कुछ मीठा हो जाए वेज

चावल और बादाम को मिलाकर बनाई गई खीर नॉर्थ इंडिया में बहुत पसंद की जाती है. इसे बादाम की फिरनी कहते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
165 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चावल को साफ करके अच्छी तरह धो कर 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    तय समय के बाद इसका पानी निकालकर दरदरा पीस लें.
  3. 3
    बादाम को भी 2-3 घंटे के पानी में भिगोकर रखने के बाद में छिलका उतार कर पीस लें और पेस्ट बना लें.
  4. 4
    अब एक भारी तल के बर्तन में ढूध गरम होने के मध्यम आंच में रख दें.
  5. 5
    जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें पिसे चावल डालें और लगातार कड़छी से चलाते हुए फिर से उबाल आने तक पकाएं.
  6. 6
    आंच धीमी करके फिरनी के गाढ़े होने तक पकाएं. बीच-बीच में इसे चम्मच से चलाते रहें ताकि यह बर्तन से चिपके नहीं.
  7. 7
    अब इसमें चीनी, काजू के टुकड़े, बादाम का पेस्ट डाल दें और चीनी घुलने तक फिरनी को पकाएं.
  8. 8
    अब इसमें इलाइची पाउडर मिला लें. फिरनी तैयार है गैस बंद कर दें.
  9. 9
    अब सर्विंग बाउल में इसे निकालें और कटे हुए पिस्ते और बादाम छिड़कर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.
  10. 10
    जब फिरनी ठंडी हो जाए तो इसे सर्व करें.
#firni #badam firni #the taste of punjab #punjabi sweet dish #indian kitchen #indian recipes #how to make badam ki firni recipe in hindi #indian sweet dish #indian sweet recipes
View Full Version