Full Version →

बादाम केसर खीर

कुछ मीठा हो जाए वेज

बच्चों और बड़ों को आज स्वीट डिश में कुछ स्पेशल खिलाने का मूड है तो डेजर्ट में बनाएं बादाम की खीर. वनीला आइसक्रीम के साथ इस खीर जायका बढ़ जाता है.

Servings
4 - 6
★ 3.9
Rating
50 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एक कटोरी में बादाम डालें और इस पर उबलता हुए पानी डालकर 5-6 मिनट तक रखें.
  2. 2
    इसके पानी छानकर ठंडे पानी से धो लें.
  3. 3
    अब बादाम का छिलका निकाल लें. अगर फिर आसानी से बादाम नहीं छिल रहे हैं तो गर्म और ठंडे पानी वाली प्रक्रिया दोहरा लें.
  4. 4
    जार में छीली हुई बादाम और एक चौथाई कप पानी डालकर मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
  5. 5
    अब एक नॉनस्टिक कड़ाही को आंच पर रखें और इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें.
  6. 6
    जैसे ही घी पिघलने लगे तो इसमें बादाम का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए सुनहरा होने तक पकाएं. इसमें तकरीबन 7-8 मिनट लगेंगे.
  7. 7
    अब इसमें दूध डालें और अच्छी तरह मिलाकर आंच तेज कर दें.
  8. 8
    जब इसमें उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें. फिर इसमें केसर, चीनी और इलायची पाउडर डालें.
  9. 9
    इसे लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट तक पकाएं. फिर गैस बंद कर दें.
  10. 10
    ठंडा होने के बाद इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें.
  11. 11
    तय समय के बाद खीर सर्व करें.
  12. 12
    नोट-
  13. 13
    बादाम की खीर जैसे-जैसे ठंडी होती जाएगी इसमें गाढ़ापन आता जाता है.
  14. 14
    अगर गाढ़ी खीर पसंद नहीं है तो दूध की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
#kheer #badam kimkheer #chawal ki kheer #kaju ki kheer #how to make badam ki kheer recipe in hindi #badam firni #indian recipes #indian kitchen #badam ki burfi
View Full Version