Full Version →

स्वाद में लाजवाब है चुकंदर का हलवा

कुछ मीठा हो जाए वेज

चुकंदर का हलवा एक स्वादिष्ट डिश है जो सेहत से भरपूर भी है. इसका स्वाद गाजर के हलवा जैसा ही लगता है. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और इसमें सिर्फ 3 ही सामग्री पड़ती हैं, चुकंदर, दूध और चीनी.

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
104 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चुकंदर को पानी से धो लें और छीलकर नीचे से पतला भाग काटकर निकाल दें.
  2. 2
    फिर इसे कद्दूकस कर लें.चुकंदर का भरवां पराठा की रेसिपी के यहां क्लिक करें...
  3. 3
    एक भारी तले वाली कड़ाही या प्रेशर कुकर में 1/2 टेबलस्पून घी गर्म करें. जब यह गर्म हो जाए तो इसमें कटे हुए काजू डालें और हल्के भूरे रंग होने तक भून लें.
  4. 4
    काजू एक थाली में निकाल लें.अगर बीटरूट डिप बनाना चाहते हैं तो यहां जाएं...
  5. 5
    अब उसी कड़ाही में कसा हुआ चुकंदर डालें और मध्यम आंच पर 7-8 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  6. 6
    फिर इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे मध्यम आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. बीच में चमचे से चलाते रहें.
  7. 7
    जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसे चिपकने से रोकने के लिए लगातार चमचे से हिलाते रहें.चुकंदर का रायता
  8. 8
    जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी डालें. चीनी पिघलने तक इसे अच्छी तरह पकाएं.
  9. 9
    बाकी बचा घी, इलायची पाउडर और भुना हुआ काजू डालें. सर्दियों में पीएं गाजर-चुकंदर का सूप
  10. 10
    इसे अच्छी तरह मिलाएं. चम्मच से लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक और पकाएं. फिर आंच बंद कर दें.
  11. 11
    चुकंदर का हलवा तैयार है. इसे अपनी पसंद के अनुसार गर्म या ठंडा सर्व करें.
  12. 12
    नोट-
  13. 13
    अपने स्वाद के अनुसार हलवे को कम या अधिक मीठा बनाने के लिए चीनी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं. मीठे के लिए आप मिल्कमेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  14. 14
    खुशबूदार और पारंपरिक स्वाद के लिए इस रेसिपी में घी का इस्तेमाल किया गया है. आप हलवे की कैलोरी कम करने के लिए बिना घी से भी बना सकते हैं.
  15. 15
    तैयार हलवे को कमरे के तापमान पर एक दिन के लिए और फ्रिज में 2-3 दिनों के लिए रख सकते हैं.
#beetroot halwa recipe by pakwangali #chukandar ka halwa #beet halwa #root halwa recipe in hindi #gajar ka halwa #besan ka halwa #bread halwa #rusk halwa recipe in hindi #indian kitchen #indian recipes #how to make beetroot halwa recipe in hindi #moon dal
View Full Version