चमचम, रस मलाई और रसगुल्ले की तरह ही बनाई जाती है. यह मुंह में रखते ही घुल जाती है. तो आइए सीखते हैं बंगाली चमचम मिठाई बनाना...
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
514 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम पनीर
2 चम्मच मैदा
100 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
1 कप चीनी
1 कप पानी
2-3 बूंद पीला रंग
1 चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
2 चुटकी केसर
🍳 विधि
1
एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर तब तक उबालें जब तक यह चाशनी न बन जाए.
2
जब तक चाशनी तैयार हो रही है तो एक बाउल में पनीर और मैदे को मिलाकर अच्छी तरह मैश कर लें.
3
मैदा पनरी के मिश्रण की लोई काटकर अंडाकार शेप की मिठाइयां बना लें.
4
इन शेप को तैयार चाशनी में डालकर 8 मिनट तक उबालें.
5
अब चाशनी में पीले रंग की दो-तीन बूंदे डाल दें जिससे इन मिठाइयों पर रंग चढ़ जाए.
6
चाशनी को ठंडा होने दें और जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें से मिठाइयों को निकालकर एक प्लेट में रख लें.
7
एक बाउल में कंडेन्स मिल्क डालें और इसमें केसर व इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
8
इस घोल को सभी मिठाइयों पर छिड़क दें.
9
आपकी बंगाली चमचम मिठाई सर्व करने के लिए तैयार है.
10
इस मिठाई को फ्रिज में 2-3 दिनों से ज्यादा न रखें.
#bengali mithai#begali chamcham#indian sweets#the tsate of bengal#indian recipes#indian kitchen#rasgulla#how to make begali chamcham recipe in hindi#chhena rasgulla#chhena burfi#ras malai#atte ki ras malai