काजू की बर्फी तो आप अक्सर खाते ही हैं. आज बनाइए बर्फी. उत्तर भारत की स्पेशल बेसन की बर्फी. यहां जानें इसकी रेसिपी...
Servings
4 - 6
★ 3.7
Rating
162 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
2 कप बेसन
3 कप बूरा या चीनी पाउडर, एक चम्मच इलायची पाउडर
1 कप देसी घी
1 कप बारीक कटे बादाम, पिस्ता और काजू
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन रखें और इसमें बेसन डालकर कुछ देर तक भूनें. फिर इसमें घी डालकर बेसन को सुनहरा होने तक भून लें.
2
जब घी और बेसन से अच्छी-सी खुशबू आने लगे तो समझ लीजिए कि बेसन भुन चुका है. (सिंघाड़े के आटे की नमकीन बर्फी
3
)
4
अब इसमें इलायची पाउडर मिला दें. (पंजाब की डोडा बर्फी)
5
इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद बारीक कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता भी डाल लें.
6
जब मेवे अच्छी तरह मिक्स हो जाएं तब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह कड़छी से मिला लें.
7
इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि चीनी इसमें पिघल जाए. (गाजर की बर्फी
8
)
9
अब बर्फी का मिश्रण तैयार है.
10
अब एक गहरे तले वाले पैन या थाली में थोड़ा सा देसी घी लगाकर चिकना कर लें फिर इसमें बर्फी का मिश्रण डालकर फैला लें.
11
इसे एक घंटे के लिए ठंडा होने दें.
12
जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें से मनचाहे आकार की बर्फी काट लें.
13
तैयार बर्फी को मेवे से गार्निश कर सर्व करें या फिर डिब्बे में बंद कर रख लें.
#besan ki burfi#indian kitchen#indian recipes#indian sweets#how to make besan ki burfi recipe in hindi#mawa burfi#doda burfi#khajur ki burfi#moongfali ki burfi#badam burfi#sewain ki burfi#petha burfi#paneer burfi#mango burfi#bread burfi#kadd