Full Version →

बारिश में लीजिए भुट्टे के सोहन हलवे का स्वाद, ये है रेसिपी

कुछ मीठा हो जाए वेज

बारिश में भुट्टे और इससे बनी चीजें लोगों को पसंद आती हैं. भुट्टे के दाने जिन्हें स्वीट कॉर्न कहा जाता है, कुछ मसालों के साथ मिलाकर खाने में काफी जायकेदार लगते हैं, लेकिन भुट्टे का हलवा भी बहुत स्वादिष्ट लगता है. जानिए बनाने की विधि.

Servings
1 - 2
★ 3
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले ताजे भुट्टे के दानों को निकालकर मिक्सर में पीस लें. आप चाहें तो सिलबट्टे में पीस भी सकते हैं.
  2. 2
    कड़ाही में घी डालकर गैस पर गर्म करें और पिसे हुए भुट्टे के दानों के मिश्रण को धीमी आंच पर करारा होने तक सेंक लें.
  3. 3
    जब इसमें से अच्छी सी खुशबू आने लगे तो खोया और नारियल डालकर 5 मिनट तक और चलाते हुए भूनें.
  4. 4
    अब हलवे में चीनी और 2 कटोरी पानी डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकने दें.
  5. 5
    पानी सूख जाने पर पीला रंग और कटे हुए सूखे मेवे मिलाकर हलवे को और पकाएं.
  6. 6
    अब इसमें इलाइची पाउडर और बादाम के टुकड़े डालकर आंच से उतार लें.
  7. 7
    तैयार है भुट्टे का सोहन हलवा.
#how to make bhutte ka sohan halwa sweet corn halwa recipe in hindi #bhutte ka halwa recipe #sweet corn halwa #भुट्टे का हलवा #bhutte ka halwa #sohan halwa recipe in hindi
View Full Version