ब्रेड की बर्फी
बची हुई ब्रेड को दें नया ट्विस्ट और इनसे बनाएं ब्रेड की बर्फी. जानें क्या इसे बनाने का तरीका...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कप ब्रेड का चूरा, एक कप दूध, एक सूखा नारियल, कद्दूकस किया हुआ, एक कप चीनी, एक बड़ा चम्मच घी, एक चुटकी खाने वाला गुलाबी रंग
- 2-3 बूंद रोज एस्सेंस
- 20 काजू, बारीक कटे
🍳 विधि
-
1
ब्रेड के चूरे को दूध में डाल कर 10 मिनट तक रख लें.
-
2
गैस पर एक पैन में कद्दूकस किया नारियल और चीनी को मिक्स करें और धीमी आंच पर चीनी गलने तक पकाएं.
-
3
अब इसमें ब्रेड का चूरा मिलाएं व 5-6 मिनट चलाते हुए पकाएं.
-
4
फिर इसमें काजू, रोज एसेंस, रंग और घी मिला कर घी छोड़ने तक पकाकर गैस बंद कर दें.
-
5
अब एक थाली में घी लगाएं और इस पर मिश्रण को फैला कर ठंडा होने दें.
-
6
लीजिए तैयार है ब्रेड की बर्फी, इसे मनचाहे आकार में काट कर सर्व करें.
#Bread Ki Burfi
#bread crunch
#indian recipe
#indian kitchen
#how to make bread burfi recipe in hindi
#easy recipes
#homemade burfi