Full Version →

चना दाल लड्डू

कुछ मीठा हो जाए वेज

चने की दाल से बनी चीजें खाना पसंद करते हैं तो सिर्फ नमकीन चीजें ही क्यों, इससे कुछ मीठा भी बना लें. पकवानगली में जानें चना दाल लड्डू बनाने की रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 2.9
Rating
9 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चना दाल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई दाल को पानी के साथ मिक्सर जार में डालकर महीन पीस लें.
  2. 2
    पिसी हुई दाल के मीडियम साइज के वड़े बनाकर एक प्लेट में रख लें. (कूकर में बनाएं रवा मावा लड्डू)
  3. 3
    मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    घी के गरम होते ही पैन में वड़े डालकर फ्राई करें और आंच बंद कर दें. (इंस्टैंट जलेबी)
  5. 5
    वड़ों को तोड़कर ठंडा करने के लिए एक प्लेट में रखें.
  6. 6
    ठंडा होने के बाद वड़ों को मिक्सर जार में डालकर पीसें और चूरा तैयार कर लें. (ब्रेड से ऐसे बनाएं पेड़े)
  7. 7
    दोबारा मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें और तैयार चूरे को भी घी में भून लें. (रवा मीठी कचौड़ी)
  8. 8
    दाल जब घी छोड़ने लगे तब इसमें खोया मिलाएं और कड़छी से चलाते हुए लगातार 15 मिनट तक भूनें.
  9. 9
    (बचे हुए चावल से बनाएं रसगुल्ले)
  10. 10
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें और चीनी बूरा, बादाम पाउडर, काजू, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. लड्डू का मिश्रण तैयार है. (मिल्क पाउडर की बर्फी)
  11. 11
    मिश्रण में दूध डालें और हथेलियों को चिकना कर लड्डू बनाएं.
#chane ki dal #sweet dish #indian kitchen #indian recipe #how to make chana dal ke laddu recipe in hindi #fried chana dal tukda #chana dal ke cheele #chana dal papad #dhokar dalna #upma #chana dal moth #chana dal paratha parantha #kabuli biryani #chana dal
View Full Version