Full Version →

चॉकलेट गुलाब जामुन

कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी

गुलाब जामुन एक स्वादिष्ट पारंपरिक स्वीट डिश है जिसे ज्यादातर त्योहारों और खास अवसरों पर जरूर बनाया जाता है. इस डिश को देते हैं चॉकलेटी ट्विस्ट और बनाते हैं चॉकलेट गुलाब जामुन की रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
77 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले खोये को कद्दूकस कर लें और कद्दूकस किए हुए खोये को एक बड़े बॉउल में निकाल लें.
  2. 2
    अब खोये में मैदा, इलाइची पाउडर, बेकिंग पाउडर डालकर अच्‍छी तरह मिला लें.
  3. 3
    इसके बाद थोड़ा दूध डालकर इसे मुलायम आटे की तरह गूंथ लें.
  4. 4
    अब इस आटे को खूब मसल मसल कर एकदम चिकना कर लें जिससे गुलाब जामुन मुलायम बनेंगें. - गुलाब जामुन के लिए मिश्रण बनकर तैयार है. इसे ढककर थोड़ी देर के लिए अलग रख दें.
  5. 5
    अब गुलाब जामुन को भिगोने के लिए एक तार की चाशनी बना लें.
  6. 6
    खोये के मिश्रण को एक बार फिर से अच्छी तरह से गूंथ लें और अब इस मिश्रण की गोलियां बनाएं और हर गोली के बीच में 2-3 चॉकलेट चिप्स रख कर बंद कर दें.
  7. 7
    अब एक कड़ाही में घी डाल कर गरम करें और जब घी अच्छी तरह से गरम हो जाए तो उसमें गुलाब जामुन डालकर तलें.
  8. 8
    गैस की आंच को धीमा रखें ताकि गुलाब जामुन अच्‍छी तरह डीप फ्राई हो जाएं.
  9. 9
    जब गुलाब जामुन ब्राउन हो जाएं तो इन्‍हें निकालकर प्‍लेट में रख लें और थोड़ा ठंडा हो जाने पर हल्‍की गरम चाशनी में डाल दें.
  10. 10
    इसी तरह बाकी के गुलाब जामुन भी तल के चाशनी में डाल दें.
  11. 11
    गुलाब जामुन को करीब 1 घंटे तक चाशनी में रहने दें ताकि ये फूलकर स्पंजी और मीठे हो जाते है.
  12. 12
    चॉकलेट गुलाब जामुन को सर्विंग प्लेट में निकाल कर लच्‍छा रबड़ी और पिस्‍ता के टुकड़ों से सजाकर गरमा गर्म या ठंडा सर्व करें.
#chocolate gulab jamun recipe in Hindi #Choco Jamun #Chocolate Dipped Gulab Jamun recipe #Dessert recipes #gulab jamun recipe with khoya
View Full Version