मीठे में बनाइए कुछ स्पेशल. खिलाइए चॅाकलेट पीनट बटर कुकीज जो बच्चे और बड़े सबको बेहद पसंद आएगा.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक पैकेट पीनट बटर कुकी मिक्स, तीन बड़ा चम्मच वेजिटेबल ऑयल/तेल, एक बड़ा चम्मच पानी, एक अंडा, दो बड़े चम्मच चीनी, चार चॅाकलेट मिल्क कैंडी
🍳 विधि
1
सबसे पहले ओवन को 190 डीग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट करने रख दें.
2
अब एक बॅाउल में कुकी मिक्स, वेजिटेबल ऑयल, पानी और अंडा फेंट कर गूंद लें. (एगलेस मावा केक)
3
गूंदे हुए आटे के छोटे-छोटे बॅाल्स बना लें. (एगलेस अनारी केक की रेसिपी यहां मिलेगी)
4
अब एक प्लेट में चीनी फैला लें और इसमें बॅाल्स रोल कर कुकी शीट्स पर रखें. (माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं वॉलनट केक)
5
अब इन बॅाल्स को 8 से 10 मिनट तक बेक कर लें. इतने समय में ये गोल्डन ब्राउन हो जाएंगे. (हॅाट चॅाकलेट)
6
तय समय के बाद आप देखेंगे कि कुकीज फूलकर डबल आकार में हो जाएंगे.
7
कुकीज शीट को ओवन से निकालें और तुरंत ही कुकीज के बीच में चॅाकलेट मिल्क कैंडी को रख दें. इससे कैंडी कुकीज के बीच में अंदर तक चली जाएगी और अपना शेप ले लेगी.
8
अब कुकीज को शीट से हटाकर एक प्लेट में निकाल लें और 20 मिनट तक रख दें ताकि ये ठंडी हो जाएं. (घर पर बनाएं ब्राउन बटर शुगर कुकीज)
9
तैयार हैं चॅाकलेट पीनट बटर कुकीज .
10
आप इन्हें एयरटाइट कंटेनर में एक हफ्ते तक स्टोर कर रख सकते हैं. (वॉलनट पुडिंग)
#peanut butter#chocolate#peanut#butter#cookies#sweet dish#egg#vegetable oil#chocolate milk candy#chocolate candy#non-vegetarian recipe#candies#how to make chocolate peanut butter cookies recipe in hindi#hot chocolate#chocolate cake#eggless cho