कॉर्नफ्लेक्स को दूध के साथ खूब पसंद करते हैं. पर क्या कभी ट्राई किया इसके लड्डुओं का टेस्ट, नहीं. तो हम बताते हैं इसके लड्डू कैसे बनेंगे...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
10 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम कॉर्नफ्लेक्स, आधा कप चीनी
3 कप शहद, आधा चम्मच इलायची पाउडर, आधा कप मेवा (काजू व बादाम)
2 बड़ा चम्मच दूध
🍳 विधि
1
काजू और बादाम को हल्का भूनकर मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
2
फिर कॉर्नफ्लेक्स और चीनी को अलग-अलग पीस लें. ठंडा होने के बाद दोनों को एक बर्तन में डालकर मिला लें.
3
अब इसमें इलायची पाउडर, काजू पाउडर, शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
4
अब दूध डालकर मिक्स करें और इस मिश्रण को मुट्ठी में लेकर दोनों हथेलियों से दबाकर लड्डू बना लें.
5
इसी तरह मिश्रण के सारे लड्डू बना लें.
6
कॉर्नफ्लेक्स के लड्डू तैयार हैं.
7
इन्हें एयर टाइट डिब्बे में रखें और जब भी मन हो खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#corn flakes#corn flakes laddoo#boondi laddoo#motichur laddoo#indian kitchen#indian recipes#indian sweet dish#how to make corn flakes laddoo recipe in hindi#the taste of india