Full Version →

हलवा ही नहीं गाजर की बर्फी भी होती है टेस्टी, जानें रेसिपी

कुछ मीठा हो जाए वेज

गाजर की बर्फी हमेशा बाहर से खरीद कर क्यों खाई जाए, जब इसे घर पर ही इसे बनाया जा सकता है. जानें इसका तरीका और आज ही बनाएं :

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
342 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गाजर काट लें और थोड़े दूध के साथ इनको मिक्सर में चलाएं. इस तरह थोड़ा मोटा पेस्ट तैयार कर लें.
  2. 2
    भारी तले के पैन में दो बड़े चम्मच घी गर्म करें और गाजर व दूध के पेस्ट को इसमें डालकर पकाएं.
  3. 3
    इसे तब तक पकाएं, जब तक मिक्सचर सूख न जाए और गाजर की महक खत्म न हो जाए.
  4. 4
    अब इसमें बाकी का दूध मिलाएं और इसे पूरी तरह सूखने तक पकाएं.
  5. 5
    अब कंडेंस्ड मिल्क में थोड़ा मिल्क पाउडर मिलाएं और इसे पकी हुई गाजर में डाल दें.
  6. 6
    मीठा थोड़ा तेज चाहिए हो तो चीनी डाल दें.
  7. 7
    अगर फूड कलर इस्तेमाल कर रहे हों तो वह भी डाल दें.
  8. 8
    अब थोड़ा-थोड़ा घी डालते हुए पेस्ट को गाढ़ा होने तक पकाएं.
  9. 9
    कुछ देर में यह इतना गाढ़ा हो जाएगा कि पैन से छूटने लगेगा.
  10. 10
    एक अलग पैन में घी गर्म करके बादाम फ्राई करें और इसे बर्फी के लिए तैयार मिश्रण पर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें.
  11. 11
    अब इसे एक चिकने पैन पर निकाल कर 4 से 5 घंटे के लिए ठंडा होने दें.
  12. 12
    फिर टुकड़ों में काट कर सर्व करें.
  13. 13
    ध्यान दें -
  14. 14
    गाजर मीठी होती है. फिर कंडेंस्ड मिल्क में भी चीनी होती है. ऐसे में हल्का मीठा खाने वालों को बर्फी में अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं है.
  15. 15
    आप इसे टुकड़ों में काटने की बजाय बाउल में हलवे की तरह सर्व कर सकते हैं.
#gajar ki barfi #carrot dish #gajar ka halwa #benefits of carrot #gajar ki mithai #how to make gajar halwa
View Full Version