Full Version →

त्योहार पर मीठे में ऐसे बनाइए गुलाब जामुन

कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी

अगर आपको खाने के बाद मीठा खाना पसंद है तो अब बनाइए गर्मागर्म गुलाब जामुन. अगर आपको लगता है कि इसे घर पर बनाना आसान नहीं है तो ये पढ़ लीजिए.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
27 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में मावा (खोया) हाथ से अच्छी तरह से मैश करें. मावे में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए.
  2. 2
    अब मावे में बेकिंग सोडा और मैदा मिलाकर गूंदें, इसे न तो ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नर्म. ध्यान रहे मावा-मैदा सूखा नहीं रहना चाहिए. यदि सूखा लग रहा है तो हथेलियों को पानी से गीला करके उसे फिर गूंद लें.
  3. 3
    जब मावा-मैदा का मिश्रण अच्छी तरह गुंद कर तैयार हो जाए, तो इसको बराबर के छोटे बॉल्स में बांट लें.
  4. 4
    अब गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें ब्रेड का एक टुकड़ा डालकर फ्राई कर लें. जब ब्रेड घी में ऊपर आ जाए, तो आंच धीमी करके घी में गुलाब जामुन बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
  5. 5
    जब घी ठंडा होने लगे तो कड़ाही में बॉल्स डालने से पहले आंच तेज कर घी गरम करें और फिर गैस धीमी करके गुलाब जामुन सेंक लें. इन्हें सेंक कर एक प्लेट में निकाल कर रखें.
  6. 6
    अब बनाएं चाशनी:
  7. 7
    चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच में रख दें और चीनी के घुलने तक इसे एक बड़ी चम्मच की मदद से चलाते रहें.
  8. 8
    जब चीनी घुल जाए, तो आंच तेज कर चाशनी को उबालें.
  9. 9
    अब चाशनी में दूध मिलाकर उसे तेज आंच पर ही उबलने दें.
  10. 10
    चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. एक चम्मच में चाशनी लेकर उसे उंगली से चिपका कर देखें. यदि एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें. वरना थोड़ा और पकाएं और फिर चेक करें.
  11. 11
    इसके बाद चाशनी को एक छलनी से छानकर फिर से गैस पर रख दें और इसमें पिसी हुई इलायची मिलाकर एक मिनट तक और पकाएं.
  12. 12
    गैस बंद कर दें और इस तैयार चाशनी में गुलाब जामुन डाल दें. आधे घंटे में गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे.
  13. 13
    तैयार हैं स्वादिष्ट गुलाब जामुन. कटोरियों में रख कर खाएं और खिलाएं.
#gulab jamun ki recipe #gulab jamun recipe #gulab jamun recipe in hindi #gulab jamun recipe videos #gulab jamun banane ki vidhi #gulab jamun kaise banaye #bread gulab jamun #paneer gulab jamun #ready mix gulab jamun #gulab jamun cutlet #gulab jamun recipe
View Full Version