खीर में स्वाद का नया ट्विस्ट चाहते हैं तो ट्राई कीजिए गुड़ की खीर की यह रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
90 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 बड़े चम्मच चावल
2 लीटर दूध
100 ग्राम गुड़
4 साबुत छोटी (हरी) इलायची
8 से 10 बादाम, बारीक कटे
8 से 10 काजू, बारीक कटे
2 चम्मच पिस्ता, बारीक कटे, एक बड़ी चम्मच चिरौंजी दाने
5 से 6 पत्ती केसर की (चाहें तो), आधा छोटा चम्मच घी, आधा कप पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले चावल अच्छी तरह धो लें. और इन्हें 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
2
अब कड़ाही में घी डालकर गैस पर धीमी आंच पर गर्म करें. फिर इसमें इलायची, आधा कप पानी और दूध डाल लें.
3
दूध में उबाल आने के बाद इसमें चावल डालकर 20 मिनट तक मध्यम आंच पर बड़े चम्मच से चलाते हुए पकाएं. ध्यान रखें चावल बर्तन में चिपकें नहीं.
4
अब इसमें चिरौंजी, बादाम और काजू डालें और 8 से 10 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं. फिर इसमें गुड़ डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और 1 से 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
5
गुड़वाली चावल की खीर तैयार है.
6
मेवे बुरक कर गर्मागर्म खाएं या फिर फ्रिज में ठंडी करके सर्व करें.
7
ध्यान दें :
8
खीर बनाते समय गुड़ हमेशा आखिर में डालें और 1 से 2 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें.
9
गुड़ जल्दी मिक्स हो जाए, इसके लिए इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
10
अगर खीर में केसर का रंग चाहते हैं तो आधा कटोरी हल्के गर्म दूध में केसर को भिगोकर रख दें. फिर खीर में डाल दें.
11
अगर पुराना चावल इस्तेमाल करेंगे तो खीर और अच्छी बनेगी.
#kheer#joggery#gur ki kheer#indain recipes#indian kitchen#how to make gur ki kheer recipe in hindi#rice gur kheer