Full Version →

हैदराबादी डबल का मीठा

कुछ मीठा हो जाए वेज

यह एक हैदराबादी स्वीट डिश है जो पूरे देश के अधिकतर शहरों में बनाई जाती है खासतौर पर रमजान के महीने में. आइए सीखते हैं इसे घर पर बनाना....

Servings
4 - 6
★ 3.9
Rating
66 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले ओवन को 170 डिग्री सेंटिग्रेड पर प्री-हीट कर लें.
  2. 2
    नॉनस्टिक पैन में दूध डालें और मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए लिए रखें.
  3. 3
    एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में चीनी और दो बड़ा चम्मच पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बना लें.
  4. 4
    टोस्टर में ब्रेड के स्लाइस टोस्ट कर लें.
  5. 5
    दूध उबलने पर इसमें क्रीम डालकर मिला लें और गाढ़ा होने तक पकाएं.
  6. 6
    टोस्ट के दोनों साइड थोड़ा-सा घी लगाएं और फिर इन्हें तिकोने आकार में काट लें.
  7. 7
    टोस्ट को चाशनी में डुबोकर एक ओवन प्रूफ डिश में रखें. फिर इस पर दूध और क्रीम का मिश्रण डाल और बची हुई चाशनी ऊपर से डाल दें.
  8. 8
    बादाम, पिस्ता और केसर छिड़क दें और गरम ओवन में 5-6 मिनिट के लिए बेक करें.
  9. 9
    गरमागरम डबल का मीठा सर्व करें.
#sweet dish #sweet bread #hyderabadi double ka meetha #hyderabadi sweet dish #the taste of hyderabad #how to make hyderabadi double ka meetha recipe in hindi #ramazaan #ramadan recipes #indian sweet dish
View Full Version