Full Version →

ऐसे बनाएं हैदराबादी कद्दू की खीर

कुछ मीठा हो जाए वेज

कद्दू की खीर हैदराबाद की फेमस डिशेस में से एक है. इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है.

Servings
4 - 6
★ 3
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर साबूदाना 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर पैन में दूध गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    जब दूध में उबाल आ जाए तब गैस को धीमा कर दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं.
  4. 4
    इस बीच लौकी को छीलकर चारों ओर से कद्दूकस कर लें और इसका अंदर का मुलायम भाग अलग कर दें.
  5. 5
    दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में 2 चम्मच घी गरम करने के लिए रखें.
  6. 6
    इसमें लौकी डालकर चलाते हुए 5 मिनट तक भून लें.
  7. 7
    लौकी के नरम होने पर गैस बंद कर दें.
  8. 8
    दूध के गाढ़ा होने पर इसमें साबूदाना डालकर 10 मिनट पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें.
  9. 9
    तय समय के बाद दूध में भुनी हुई लौकी और काजू का पेस्ट डालकर मिक्स करें और 10-12 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे बीच-बीच में खीर को चलाते रहें ताकि यह बर्तन के तले पर न लग जाए.
  10. 10
    मिनट बाद खीर में इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम, चिरौंजी, ग्रीन फूड कलर और चीनी मिलाकर इसके घुलने तक पकाएं.
  11. 11
    जब चीनी अचछी तरह से घुल जाए तब गैस बंद कर खीर को 2-3 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  12. 12
    तैयार है कद्दू की खीर. खाएं और खिलाएं.
#hyderabadi kaddu ki kheer #easy hyderabadi kaddu ki kheer #tasty hyderabadi kaddu ki kheer #home made hyderabadi kaddu ki kheer #hyderabadi kaddu ki kheer bnae vidhi #dudhi kheer #how to make hyderabadi kaddu ki kheer in hindi #how to make hyderabadi kadd
View Full Version