Full Version →

Baisakhi Special 2020: जानिए कैसे बनता है कड़ा प्रसाद

कुछ मीठा हो जाए वेज

गुरुद्वारे में मिलने वाला कड़ा प्रसाद का स्वाद अलौकिक होता है. इसका स्वाद इसलिए भी बेहतरीन होता है क्योंकि इसे घी में काफी देर तक पकाया जाता है. अगर आप घर पर इस प्रसाद का आनंद लेना चाहते हैं, इस सीक्रेट रेसिपी से बना सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
137 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    कड़ाह प्रसाद, कड़ा प्रसाद या आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मोटे तल का बर्तन लें.
  2. 2
    इसमें 4 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर उबलने के लिए रखें.
  3. 3
    एक दूसरे पैन में घी डालकर गर्म होने के लिए रखें. जैसे ही घी पिघल जाए आंच धीमी कर दें और इसमें आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुए सुनहरा होने तक भूनें.
  4. 4
    इसमें चीनी और पानी डालकर अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं. ध्यान रहे पानी डालते वक्त इसमें गांठ न पड़ें.
  5. 5
    आंच तेज करके 7-8 मिनट तक या पानी सूखने तक चलाते हुए पकाएं.
  6. 6
    आंच बंद कर दें और ठंडा होने के बाद कड़ा प्रसाद सर्व करें.
#kadah prasad #gurudwara kadah prashad #kada prasad recipe in hindi #kadha prasad recipe in hindi #how to make kadah karah prasad recipe in hindi #atta halwa #aate ka halwa #how to make kada prasad #kada prasad recipe pakwangali #how to make prasad gurudwa
View Full Version