काजू से बनने वाली मिठाइयां तो खूब पसंद करते हैं. पर क्या काजू की खीर आपको भाएगी, ये तो खाने के बाद ही बता सकेंगे. जानें इसकी रेसिपी...
Servings
4 - 6
★ 4.4
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
3/4 कप काजू
1/2 कप चीनी
1 बड़ा चम्मच बादाम और पिस्ते कटे हुए
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1/4 छोटा चम्मच केसर
1 लीटर दूध
🍳 विधि
1
सबसे पहले काजू को धोकर 3-4 घंटे भिगोकर रख दें. टिप्स...ऐसे बढ़ाएं खीर की मिठास
2
तय समय बाद जब खीर बनाने जाएं तो केसर को 1 चम्मच दूध में भिगोकर किनारे रख दें.
3
अब काजू को पानी से निकाल कर पीसकर बारीक पेस्ट बना लें. बादाम की फिरनी की रेसिपी...
4
मध्यम आंच में एक बड़ा पैन गैस पर चढाएं और इसमें लीटर दूध डालकर उबलने के लिए रखें.
5
जब दूध उबलना शुरु हो जाए तब इसमें चीनी डालकर 10-12 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए पकाएं.
6
इसके बाद दूध में काजू का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं. मखाने वाली बिस्किट खीर
7
जब खीर गाढ़ी हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाकर आंच बंद कर दें. पंजाबी बेसन की खीर
8
सर्विंग बाउल खीर डालें. इसे काजू, पिस्ते और बादाम से गार्निश कर सर्व करें और खुद भी लजीज खीर का आनंद लें.
#kaju ki kheer kaju kheer#cashew nut pudding#cashew nut kheer#badam firni#badam ki kheer#paneer ki kheer#makhana ki kheer#dryfruits kheer recipe in hindi#chawal ki kheer#kesariya shahi kheer#gajar ki kheer#sabudana kesari#gehun ki kheer#khajur