Full Version →

काजू कतली तो बनाई होगी, जानिए काजू जलेबी की रेसिपी

कुछ मीठा हो जाए वेज

अगर आपने कभी काजू कतली या बर्फी बनाई होगी तो इसकी जलेबी भी बना लेंगे. यह स्वाद में उम्दा लगेगी और इसे चाशनी में डुबोकर रखना भी नहीं पड़ेगा.

Servings
4 - 6
★ 3.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    काजू की जलेबी दो तरीक से बनाई जा सकती है. पहली विधि इस प्रकार
  2. 2
    केसर को दूध में भिगोकर रख दें.
  3. 3
    इसके बाद काजू को धीमी आंच पर कड़ाही रखकर हल्का-सा भून लें और ठंडा होने पर पीस लें.
  4. 4
    काजू पाउडर में कंडेंस्ड मिल्क और दूध डालकर आटा जैसा गूंद लें.
  5. 5
    अब आटे को 7-8 बराबर लोइयों में बांट लें.
  6. 6
    एक लोई लेकर हथेलियों के सहारे लंबाई में बेल लें. फिर इसे जलेबी की तरह गोल-गोल रोल की तरह कर लें. (जिस तरह से चकली बनाई जाती है.)
  7. 7
    अपने हिसाब से जलेबी का साइज बना लें.
  8. 8
    इस तरीके से सभी लोइयों को लंबा बेलकर मोड़ते हुए गोल जलेबियां बना लें.
  9. 9
    सभी जलेबियों को एक प्लेट पर रखें और ऊपर से कटे हुए पिस्ते व चांदी का वर्क लगाकर सजा लें.
  10. 10
    काजू जलेबी तैयार है. खुद खाइए और सबको खिलाइए.
  11. 11
    अब दूसरी विधि से जानिए जलेबी बनाना
  12. 12
    केसर को दूध में भिगोकर रख दें.
  13. 13
    सबसे पहले काजू को मीडियम आंच पर कड़ाही रखकर हल्का सा रोस्ट कर लें.
  14. 14
    ठंडा होने के बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें. ( पीसते वक्त ध्यान रखें कि काजू थोड़ा-थोड़ा पीसें नहीं तो इसका बारीक पाउडर आसानी से नहीं बनेगा)
  15. 15
    एक पैन या उसी कड़ाही में पानी और चीनी डालकर उबलने के लिए मीडियम आंच पर रखें.
  16. 16
    जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें काजू पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं. ध्यान रखें इसमें गांठ नहीं पड़े.
  17. 17
    फिर इसमें केसर और दूध का मिश्रण डाल दें. ध्यान रखें मिश्रण थोड़ा पतला रखना होगा. क्योंकि यह गाढ़ा हो जाएगा तो जलेबी बनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है.
  18. 18
    कोन में मिश्रण भर लें. फिर प्लेट पर इसे दबाते हुए इससे जलेबी बना लें. आप चाहें तो 3-4 अलग-अलग कोन में मिश्रण भर सकते हैं. इससे काम आसान हो जाएगा और जलेबी जल्दी बन जाएंगी. (शुरू में जलेबियां गीली लगेंगी, पर कुछ देर के बाद ठोस हो जाएंगी)
  19. 19
    ठोस होने के बाद जलेबियों पर चांदी का वर्क और पिस्ता छिड़ककर गार्निश कर दें.
  20. 20
    काजू की जलेबियां तैयार हैं.
#how to make kaju jalebi indian sweet recipe in hindi #kaju ki jalebi kaise banayen #kaju ki jalebi recipe by pakwangali #how to make kaju katli recipe in hindi #how to make crispy jalebi recipe in hindi #how to make perfect jalebi at home #tips to make ja
View Full Version