ऐसे बनाएं काजू कलश
काजू कतली से अलग ये काजू कलश है. ये दिखने में भी सुंदर हैं और पूजा की थाल में भी बहुत अच्छे लगेंगे.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- काजू टुकड़ा: 1 किलो, शक्कर: 1 किलो, हायड्रो (रंग का): 1 ग्राम, भरावन के लिए, केसरी पेठा: 200 ग्राम, कटे हुए काजू: 100 ग्राम, कटा पिस्ता: 25 ग्राम, केसर (भीगा हुआ): कुछ बूंदें, इलायची पाउडर: 10 ग्राम
🍳 विधि
-
1
काजू को ढार्ई से तीन घंटें के लिए पानी में भिगो दें. इसमें आधा हायड्रो भी मिला लें.
-
2
पानी निथार कर 5-6 मिनट तक धोएं.
-
3
ग्राइंडर में पीस कर बारीक पेस्ट बना लें.
-
4
अब चीनी मिला लें, फिर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.- भारी तली की कड़ाही लें और इस मिश्रण को बचे हायड्रो के साथ पकाएं.
-
5
जब सामग्री कड़ाही से चिपकना छोड़ दे तो कड़ाही में ही ठंडा होने दें और हाथ से मिलाएं.
-
6
इस मिश्रण से समान आकार के लगभग (25 ग्राम) के गोले बनाएं.
-
7
एक बरतन में भरावन सामग्री मिला लें.
-
8
जो गोले बनाए थे, उसमें यह सामग्री भर लें.
-
9
बोतल के ढक्कन की मदद से चांदी के वर्क, कटे पिस्ते और केसर से गोलों को सजाएं.
-
10
तैयार है काजू कलश. खाएं और खिलाएं.
#Kaju sweet
#Kaju Kalash
#sweets