केसर पेड़ा
खोये से बने पेड़े बहुत ही मुलायम और स्वादिष्ट होते हैं. इन्हीं का एक और स्वाद है केसर पेड़ा जिसे बनाना बहुत ही आसान है. यहां जानें, इसकी रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1/4 चम्मच केसर
- 2 कप मावा/खोया, चूरा किया हुआ
- 1 चम्मच दूध
- 1/2 कप शक्कर
- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
🍳 विधि
-
1
एक छोटे बॉउल में केसर और दूध डालकर अच्छी तरह मिलाकर अलग रख दें.
-
2
अब एक नॉन-स्टिक पैन में खोया गरम करें और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए 5-7 मिनट तक पकाएं.
-
3
अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मीडियम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं.
-
4
अब मिश्रण को थाली में निकालकर अच्छी तरह फैला लें और दूसरी थाली या ढक्कन से ढककर दिन भर के लिए एक तरफ रख दें.
-
5
मावा मिश्रण को चूरा कर, इलायची पाउडर और केसर-दूध का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
-
6
अब इस मिश्रण को 14-15 भाग में बांटकर लें और इससे पेड़े बना लें. पेड़ों पर केसर के धागे डालकर सजाएं.
-
7
पेड़े जब सूख जाए तो उन्हें डिब्बाबंद डिब्बे में भरकर रख दें.
#Kesar peda recipe
#Kesar peda recipe in Hindi
#How to make Kesar peda recipe at home
#Homemade Peda recipes