लौकी की सब्जी भले ही न अच्छी लगे लेकिन इसकी स्वादिष्ट खीर सबको पसंद आएगी. इसे व्रत में भी बनाया जा सकता है...
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
209 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
500 ग्राम लौकी, बीज हटाकर, छीलकर कद्दूकस की हुई
1 लीटर दूध, आधा कप चीनी
1 चम्मच इलाइची पाउडर
3-4 बादाम, बारीक कटे हुए
4-5 छुहारे बारीक कटे हुए
4-5 काजू, छोटे टुकड़ो में कटा हुआ
10-12 केसर के धागे
7-8 किशमिश
🍳 विधि
1
लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन या पैन में दूध गर्म करें.
2
जब दूध में उबाल आने लगे तब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी मिलाएं और इसे चलाते हुए मध्यम आंच पर पकने दें.
3
जब खीर में दोबारा से उबाल आ जाए तो गैस को धीमा कर दें और फिर खीर को धीमी आंच पर पकने दें.
4
लौकी दूध के साथ अच्छी तरह से पककर मिक्स हो जाए तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं.
5
लौकी की खीर को धीमी आंच 15 मिनट के लिए और पकाएं.
6
अब गैस बंद कर दें और लौकी की खीर में कटे हुए मेवे (किशमिश, छुहारे, काजू और बादाम), केसर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें.
7
स्वादिष्ट लौकी की खीर तैयार हैं. इसे चाहें तो गर्मागर्म या फिर फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें.
#Lauki ki kheer recipe#lauki ki kheer recipe in Hindi#How to make lauki ki kheer recipe in at home#how to cook lauki ki kheer#chawal ki kheer recipe#chawal ki kheer recipe in Hindi