Full Version →

मीठे में बनाएं लेमन टार्ट

कुछ मीठा हो जाए वेज

लेमन टार्ट बहुत ही टेस्टी स्वीट डिश है. इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.

Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, चीनी, नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब एक मिक्सर ग्राइंडर में बटर और मैदे वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. 3
    जब बटर मैदे में अच्छी तरह मिक्स हो जाए तब थोड़ा-थोड़ा ठंडा पानी डालकर आटा तैयार कर लें.
  4. 4
    तैयार आटे को दो बराबर हिस्सों में बांट लें.
  5. 5
    दोनों लोइयो को हल्का-सा बेलकर चिपटा कर लें फिर प्लास्टिक रैप से लपेटकर 1 घंटे तक फ्रिज में रख दें.
  6. 6
    तय समय बाद ओवन को 190 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करने के लिए रख दें.
  7. 7
    अब आटे की रोटियां फ्रिज से निकालकर इनके प्लास्टिक रैप भी निकाल दें.
  8. 8
    एक रोटी को टार्ट पैन के अंदर रखें और दूसरी से इसके किनारों पर बाटी बना दें.
  9. 9
    अब पैस्ट्री बेस जैसा शेप आ चुका है.
  10. 10
    इस पर टिश्यू पेपर रखें और उस पर कुछ बींस रखकर फैलाकर 15 मिनट तक बेक करें.
  11. 11
    मिनट के बाद बींस निकाल लें और फिर 5 मिनट के लिए बेक करें.
  12. 12
    इसके बाद इसे ओवन से निकालकर ठंडा होने दें. इसे टार्ट पैन से न निकालें.
  13. 13
    एक सॉस पैन या चाय बनाने वाले पैन में पानी गर्म करें.
  14. 14
    फिलिंग बनाने के लिए एक ऐसा कांच का बाउल लें जो सॉसपैन के ऊपर रखा जाए.
  15. 15
    पानी गर्म हो जाए तो इसके ऊपर कांच के बाउल में बटर और क्रीम डालकर अच्छी तरह फेंटते जाएं.
  16. 16
    जब यह अच्छी तरह जम जाए तो इसे किनारे रख दें.
  17. 17
    अब एक दूसरे बाउल में अंडे, योक और शक्कर डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसे गर्म पानी के ऊपर रख दें.
  18. 18
    फिर इसमें लेमन जूस मिलाकर चलाते हुए 3 मिनट तक पकाएं.
  19. 19
    आखिर में लेमन जेस्ट और बटर-क्रीम वाला पहले से तैयार किया हुआ मिश्रण मिलाकर अच्छी तरह फेंटकर 3 मिनट तक पका लें.
  20. 20
    तैयार मिश्रण को मैदे के तैयार बेस के ऊपर डाल दें.
  21. 21
    फिर इसे 25-30 मिनट तक बेक कर लें.
  22. 22
    बेक होने के बाद लेमन टार्ट को ओवन से निकालें और 15 मिनट तक ठंडा होने दें.
  23. 23
    तैयार लेमन टार्ट को फ्रिज में रखकर कुछ देर ठंडा करने के लिए रख दें.
  24. 24
    तैयार है लेमन टार्ट. फ्रिज से निकालकर इसे सर्व करें.
#lemon tart #easy lemon tart #tasty lemon tart #home made lemon tart #lemon tart bnae vidhi #lemon tart in hindi #how to make lemon tart in hindi #how to make lemon tart
View Full Version