त्योहार और खास मौकों पर मखाने की खीर बनाई और खाई जाती है. अगर अापने अभी तक इस लजीज डिश का स्वाद नहीं चखा है तो आज ही डिजर्ट में बनाएं इसकी आसान सी रेसिपी...
Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
172 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 लीटर दूध
1 कप मखाने
1 छोटा चम्मच घी
1 छोटा चम्मच चिरौंजी
10 काजू
10 बादाम
1 चम्मच इलायची पाउडर
¼ कप चीनी
🍳 विधि
1
सबसे पहले काजू और बादाम महीन-महीन काटकर अलग रख लें.
2
मखानों को महीन-महीन काट लें और फिर मिक्सी में दरदरा पीस लें.
3
अब एक भारी तली के पैन में घी गरम करें और उसमें मखानों को 1 मिनट के लिए भून लें.
4
अब मखानों में दूध डालकर पहले उबाल के बाद आंच को धीमा कर दें.
5
दूध को तब तक पकने दें जब तक कि मखाने पूरी तरह से गल जाएं.
6
7 मिनट के गैप में खीर को चलाते रहें ताकि वो तली में लगने ना पाए.
7
अब कटे हुए मेवे और चीनी को खीर में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट बाद इलायची पाडउर डालकर गैस बंद कर दें.
8
मखाने की खीर तैयार है. इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें. चाहे तो इसे गर्म सर्व करें या फिर ठंडा होने के बाद परोसें.
#makhane ki kheer#makhane ki kheer recipe in Hindi#how to make makhane ki kheer recipe at home#Homemade makhane ki kheer