मैंगो फिरनी
आम का स्वाद आपके फेवरिट टेस्ट में से एक है तो इसका एक और जायका चखें और यहां सीखें मैंगो फिरनी की आसान रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- एक कप चावल
- 4 कप दूध, एक चम्मच इलायची पाउडर, आधा चम्मच केसर
- 2 कप मैंगो पल्प (आम का गूदा)
- 4 कप चीनी
- 1/4 कप बादाम कटा हुआ
- 1/4 कप पिस्ता कटा हुआ
- 1/4 कप किशमिश
🍳 विधि
-
1
चावल को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोएं.
-
2
फिर चावल का पानी निकालकर इसे ग्राइंडर में दरदरा पीस लें.
-
3
इसके बाद गहरे बर्तन में चावल का पेस्ट, दूध, चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर इसे गैस पर मध्यम आंच पर पकाएं.
-
4
इस मिक्सचर को तब तक चलाते रहें जब तक चावल का पेस्ट इसमें अच्छी तरह पक न जाएं.
-
5
फिर दूध में आधे बादाम, पिस्ता, किशमिश डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
-
6
इसके बाद दूध में मैंगो पल्प डालकर चालाएं और इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
-
7
जब मैंगो फिरनी अच्छी तरह ठंडी हो जाए तो इसे बचे हुए बादाम, पिस्ता और किशमिश से गार्निश करके सभी के लिए सर्व करें.
#mango phirni
#mango recipes
#indian food recipes
#vegetarian recipes
#dessert recipes
#sweet dish
#recipes in hindi
#how to make mago phirni
#mango phirni recipe