Full Version →

मावा जलेबी

कुछ मीठा हो जाए वेज

मावा की जलेबी मध्य प्रदेश की एक मशहूर मिठाई है. खाने में बेहद स्वादिष्ट यह मिठाई आप भी घर में बना सकते हैं. जानें क्या है तरीका.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
139 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    जलेबी का घोल तैयार करें
  2. 2
    एक बाउल में मैदा लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल बनाएं.
  3. 3
    इसे अच्छी तरह मिक्स करें ताकि गांठें बीच में न रहें. आपको यह भी देखना है कि घोल ज्यादा पतला न हो. इसे ज्यादा गाढ़ा भी नहीं होना चाहिए. अंदाज से देखें तो आपको मैदा की मात्रा के बराबर पानी ही चाहिए होगा.
  4. 4
    इस मिश्रण को 4-5 मिनट तक अच्छी तरह फेंट कर करीब 1 घंटे के लिए रख दें.
  5. 5
    अब एक बाउल में मावा लें और इसमें इलायची पाउडर व 2-3 चम्मच दूध डालकर हाथों से अच्छी तरह मसल कर नरम कर लें और फिर इसे भी 1 घंटे के लिए ढक कर रख दें.
  6. 6
    निश्चित समय के बाद मावा और मैदा दोनों को मिला लें और इस मिश्रण को एकसार यानी अच्छी तरह मिक्स होने तक मसलें.
  7. 7
    आपकी जलेबी के लिए मिश्रण तैयार है.
  8. 8
    चाशनी बनाएं
  9. 9
    केसर को 1 चम्मच पानी में भिगो दें ताकि वह अपना रंग छोड़ दे.
  10. 10
    गैस पर एक कड़ाही में चीनी व 2 बड़े चम्मच पानी मिलाएं और चीनी घुलने के बाद 2-3 मिनट तक पकाएं.
  11. 11
    चाशनी सही बनी है या नहीं यह देखने के लिए इसकी एक बूंद किसी बर्तन पर गिरा दें और फिर अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखें. अगर वो शहद की तरह चिपकती है तो मतलब है कि चाशनी तैयार है.
  12. 12
    इसमें केसर वाला पानी डाल कर गैस बंद कर दें.
  13. 13
    जलेबी बनाने के लिए
  14. 14
    मध्यम आंच पर किसी मोटे तले की चौड़ी कड़ाही में घी गर्म करें.
  15. 15
    अब एक पॉलिथिन कोन (यह आपको बना-बनाया भी मिल जाएगा या फिर किसी साफ पॉल‍िथीन से इसे बना सकते हैं) में थोड़ा-सा मिश्रण डाल दें और इसके नुकीले हिस्से को हल्का सा काट दें.
  16. 16
    घोल डालने में आसानी हो, इसके लिए कोन को किसी गिलास में खोल कर रखें और फिर चम्मच से इसमें मिश्रण डालें.
  17. 17
    अब कोन को ऊपर से पकड़ कर गरम हुए घी में गोल-गोल जलेबी बनाएं और गोल्डन ब्राउन (सुनहरा भूरा) होने तक धीमी आंच पर पकाएं.
  18. 18
    सारे मिश्रण से जलेबी तलने के बाद उन्हें 2-3 मिनट के लिए चाशनी में डुबो दें और फिर निकाल कर गरमागरम सर्व करें.
#mawa jalebi #khoya jalebi #indian kitchen #indian sweet dish #indian recipes #madhyapradesh ki mithai #famous mithai
View Full Version