Full Version →

मावे का भुट्टा

कुछ मीठा हो जाए वेज

अगर आप सोच रहे हैं कि यह भुट्टे से बनी कोई डिश होगी तो ऐसा नहीं है. दरअसल मावे की छोटी-छोटी गोलियों से यह स्वीट डिश तैयार की जाती है. अगर आप भी मिठाई में कुछ डिफरेंट बनाना चाहते हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें यह रेसिपी...

Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    एक भारी तले का बर्तन लें. इसमें काजू पाउडर और आधी चीनी डालकर अच्छी तरह पकाकर मिश्रण बना लें और ठंडा करने के लिए रख दें.
  2. 2
    अब एक दूसरे भारी तले के बर्तन में दूध और चीनी डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह मावा न बन जाए.
  3. 3
    अब मावे को तीन हिस्सों में बांट लें. एक हिस्से में पिस्ता पेस्ट, एक में आम का गूदा मिलाएं और तीसरे को ऐसे ही रख लें.
  4. 4
    अब तीनो रंग के मावे की छोटी-छोटी गोलियां बना लें.
  5. 5
    काजू के पेस्ट से भुट्टे का आकार बना लें. उस पर भुट्टों के दाने की तरह तीनों रंगो की गोलियां लगा लें.
  6. 6
    मावे का भुट्टा तैयार है इसे ठंडा करके सर्व करें.
#indian dessert #indian sweet #mawa ka bhutta #how to make mawe ka bhutta recipe in hindi #mawa sweets #india recipes #indian kitchen #mawa ladoo #ladoo recipes in hindi
View Full Version