मीठे में आसानी से कुछ टेस्टी बनाकर खाना और खिलाना है तो बेस्ट रेसिपी है दूध के पेड़े. ये बनाने में जितने आसान हैं स्वाद के मामले में उतने ही बढ़िया हैं. बसंत पंचमी के दिन इसे खासतौर पर बनाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
969 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक लीटर दूध, तीन बड़ा चम्मच चीनी, एक चम्मच इलायची पाउडर, चुटकीभर केसर, आधा कप बादाम (कटे हुए), एक बड़ा चम्मच घी
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक कड़ाही में दूध डालकर उबलने के लिए रख दें.
2
दूध को एक बड़े चम्मच से चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं.
3
जब दूध गाढ़ा होकर आधा रह जाए और उसका मावा (खोया) बन जाए, तो इसमें चीनी डालकर चलाएं.
4
चीनी के पिघलकर मावे में अच्छी तरह मिक्स होते ही इलायची पाउडर और केसर मिलाएं.
5
मावा अच्छा गाढ़ा होकर बंध जाए तब आंच बंद कर दें और मावे को ठंडा होने के लिए रख दें.
6
मावे का मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो उसमें से थोड़ा भाग लेकर छोटे बॉल का शेप दें. दोनों हथेलियों से दबाकर बीच में एक बादाम का टुकड़ा दबा दें.
7
इसी तरह पूरे मिश्रण से पेड़े बनाकर तैयार कर लें.
8
एक ट्रे पर घी लगाकर चिकना कर लें और उसमें पेड़े रखते जाएं.
9
तैयार हैं केसरिया पेड़े.
#milk peda#sweets#milk#peda#how to make milk peda recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#sweet dish#festive special desert#vasant panchami#saraswati puja