पनीर की सब्जी और टिक्का तो चाव से खाते हैं. कभी पनीर के गुलाब जामुन पर भी गौर फरमाइए.
Servings
4 - 6
★ 4
Rating
178 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
एक किलो चीनी, डेढ़ लीटर पानी, केसर अथवा केसरी रंग आवश्यकतानुसार, एक पाव पनीर, एक छोटा चम्मच मैदा, चुटकीभर बेकिंग पाउडर, एक बड़ा चम्मच पिस्ता कटे हुए, एक बड़ा चम्मच पेठा चेरी
🍳 विधि
1
पनीर को थाली में रखकर हथेली से दबाकर अच्छी तरह मैश करें.
2
अब इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर को छानकर डालें व मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें.
3
तैयार मिश्रण के मनचाहे लड्डू के आकार के बॉल्स बना लें.
4
एक कड़ाही में चीनी, केसरी रंग और पानी मिलाकर चाशनी बनाने के लिए मध्यम आंच पर रखें. इसे आधा घंटे तक उबालें.
5
हर 10 मिनट पर एक कप पानी मिला दें.
6
चाशनी का एक तिहाई भाग अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें. बाकी बची चाशनी को पकाते रहें.
7
उबलती चाशनी में पनीर बॉल्स डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं. फिर ढक्कन लगाकर 10-15 मिनट उबालें.
8
चाशनी गाढ़ी होने लगे तो उबलते बॉल्स पर एक बड़ा चम्मच पानी डाल दें. इससे चाशनी पतली हो जाएगी और बॉल्स स्पंजी हो जाएंगे.
9
जब ये फूल जाएं और उबलते-उबलते चाशनी में डूब जाएं, तब इन्हें निकालकर अलग से रखी ठंडी चाशनी में डुबो दें.
10
चाशनी से निकालें और पिस्ता और पेठा चेरी से सजाकर सर्व करें.
11
नोट-
12
आप चाहें तो पनीर के सॉफ्ट बॉल्स को तेल में हल्का सुनहरा होने तक तल भी सकते हैं.
#paneer sweet soft balls#paneer gulab jamun#paneer ke rasgulle#indian kitchen#indian recipes#how to make paneer gulab jamun recipe in hindi#gulab jamun#rajbhog