Full Version →

पनीर किशमिश की गुझिया

कुछ मीठा हो जाए वेज

मावा, सूजी और ड्राईफ्रूट्स वाली गुझिया तो खाकर देख चुके हैं. अब जरा पनीर किशमिश वाली गुझिया का जायका भी लें. जानें इसकी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
54 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मैदा छानें व मोयन वाला घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  2. 2
    फिर थोड़ा पानी डालकर मैदे का नरम आटा गूंद लें. इसके बाद गूंदे आटे को गीले कपड़े से ढककर रख दें.
  3. 3
    मध्यम आंच पर एक पैन गर्म होने के लिए रखें. फिर इसमें पनीर डालकर अच्छी तरह गर्म कर लें. ऐसे बनाएं बेक्‍ड गुझिया
  4. 4
    अब इसमें बादाम कतरन, चीनी और किशमिश डालकर मिक्स करके आंच बंद कर दें.
  5. 5
    अब आटे की एक समान लोइयां तैयार करें व पतली-पतली रोटी बेल लें.  होली पर चखें गुझिया के ये ढेरों जायके
  6. 6
    गुझिया के सांचे में रोटी रखें और बीच में भरावन रखकर इसे दबा दें, इससी तरीके से सारी गुझिया तैयार कर लें. (अगर सांचा नहीं तो रोटी के बीच में भरावन रखकर कांटे वाले चम्मच से दबाते हुए सील कर दें या फिर उंगलियों से फोल्ड कर दें.)
  7. 7
    एक कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 2-3 गुझिया डालकर दोनों साइड सुनहरा होने तक तल लें.
  8. 8
    किशमिश पनीर की गुझिया को गर्मागर्म या ठंडा खाएं और सर्व करें.
#paneer kishmish gujiya #paneer panir raisin gujiya recipe in hindi #paneer gujiyam kishmish gujiya recipe in hindi #mawa gujiya #dryfruits gujiya recipe in hindi #indian kitchen #indian recipes #how to make paneer kishmish paneer raisin gujiya recipe in h
View Full Version