मौसम एकदम सुहाना है. इस मौके पर तवे पर बनें मालपुए का लुत्फ लें. सच मानिए मालपुओं के साथ बारिश का मजा दोगुना हो जाएगा. जानें तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
334 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा लीटर फुलक्रीम मिल्क, आधा कप मैदा
1 बड़ा चम्मच बारीक सूजी
1 चौथाई बड़ा चम्मच हरी इलायची पाउडर, आधा कप, पनीर किसा हुआ
250 ग्राम चीनी
100 मिली पानी
1 बड़ा चम्मच बादाम व पिस्ता कटे हुए, देसी घी, मालपुए सेंकने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर रखें और गाढ़ा होने तक पकाएं. यानी दूध आधा रह जाए तब तक उबालें.
2
आंच से उतार कर इसमें चीनी डालें और ठंडा कर लें.
3
इसके बाद इसमें मैदा, सूजी और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट के लिए रखें. मालपुआ का मिश्रण तैयार है.
4
अब एक दूसरे बर्तन में चीनी व पानी डालकर मध्यम आंच में रखें और पकाकर एक तार की चाशनी बना लें.
5
फिर एक नॉन-स्टिक तवे पर देसी घी डालकर चम्मच से थोड़ा मिश्रण लेकर फैलाएं और मालपुआ पकाएं.
6
इन मालपुओं को चाशनी में 1 घंटे तक डालकर रखें. फिर सर्विंग प्लेट में निकाल लें.
7
इन पर किसा हुआ पनीर, पिस्ता और बादाम छिड़ककर सर्व करें.
#maalpua#paneer maalpua#maalpua#indian recipes#indian kitchen#how to make paneeri maalpua recipe in hindi#paneer ki kheer#paneer ki jalebi#paneer ke laddoo