Full Version →

पंजाब की डोडा बर्फी

कुछ मीठा हो जाए वेज

पंजाब की इस मिठाई का स्वादा काफी लजीज और मीठा होता है. आप भी इसे बनाएं. जानें क्या है इसे बनाने का तरीका...

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
232 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में घी डालें, जब यह गरम हो जाए तब इसमें दलिया डालकर मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें. इसे निकाल कर अलग रख लें.
  2. 2
    अब एक भारी तले की कड़ाही में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें. जब दूध उबल जाए तब इसमें क्रीम डालें और दूध गाढ़ा होने तक उबालें. इसमें करीब 40 मिनट लगेंगे.
  3. 3
    अगर दूध बर्तन में लगता है तो चम्मच से छुड़ाते रहें.
  4. 4
    अब दूध में दलिया और चीनी डालकर मिक्स करें और 20 मिनट तक पकाएं. चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध बर्तन की साइड में न चिपके.
  5. 5
    अब इसमें कोको पाउडर, काजू और बादाम डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक यह बड़ी लोई जैसा नहीं हो जाता. या फिर दूध व घी नहीं छोड़ने लगता. इसमें लगभग 15 मिनट लगेंगे.
  6. 6
    अब एक थाली में घी लगा लें और तैयार मिश्रण को इसमें फैला लें.
  7. 7
    इसके बर्फी के आकार के पीस काट लें और पिस्ता डालकर हल्के हाथ से चम्मच से दबा दें.
  8. 8
    डोडा बर्फी तैयार है, ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें.
  9. 9
    नोट :
  10. 10
    इस मिठाई को बनाने के बाद 15 दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है.
#punjab ki mithai #dodha mithai #mithai #daliya ke pede #daliya ki burfi #indian recipes #indian kitchen #how to make dodha burfi recipe in hindi #state cuisine #state sweet dish
View Full Version