Full Version →

रुई जैसे सॉफ्ट और रसभरे रसगुल्ले की रेसिपी

कुछ मीठा हो जाए वेज

रसगुल्ले खाने में तभी मजेदार लगते हैं जब ये स्पंजी और रसीले हों. अगर आप भी एकदम रुई जैसे मुलायम और रसीले रसगुल्ले बनाना चाहती हैं तो इस रेसिपी से बनाइए. यकीन मानिए आपके बनाए रसगुल्ले भी होंगे एकदम मुलायम और रसदार.

Servings
4
★ 4
Rating
95 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें. कड़ाही को ढक दें.
  2. 2
    जब इसमें उबाल आ जाए मलाई जम जाए तो इसे आंच से उतार लें.
  3. 3
    2 मिनट तक दूध को चलाते हुए ठंडा कर लें. ऐसा करने से छेना सॉफ्ट बनेगा.
  4. 4
    जब हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस डालकर थोड़ा-सा चलाकर छोड़ दें. ध्यान रखें नींबू का रस डालने के बाद दूध ज्यादा देर तक फेंटना या कड़छी से हिलाना नहीं है. छेना फाड़ने के लिए ज्यादा नींबू का रस भी नहीं डालना चाहिए नहीं तो छेना सक्त बनता है.
  5. 5
    जब दूध फट जाए और चमकदार थक्के न बन जाए तब तक इसे न हिलाएं.
  6. 6
    जब दूध के थक्के बढ़िया बन जाए तो इसे कड़छी से चलाकर बढ़िया छेना बना लें.
  7. 7
    छन्नी के ऊपर कपड़ा रखकर इसमें छेना डालकर छान लें.
  8. 8
    इसे छेने की पोटली ठंडे पानी में धो लें. ऐसा करने से छेना सॉफ्ट बनेगा और नींबू की खटास निकल जाएगी.
  9. 9
    पानी से निकालने के बाद छेने की पोटली को दबा-दबाकर इसका पानी निकाल लें.
  10. 10
    इसके बाद पोटली को 30 मिनट के लिए लटका कर रख दें ताकि इसका सारा पानी निथर जाए. बीच-बीच में इसका पानी निचोड़ते जाएं.
  11. 11
    इसके बाद एक कड़ाही या बर्तन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर रखें.
  12. 12
    अब छेने को प्लेट पर रखें और 5-6 मिनट तक अच्छी तरह मसलते हुए छेने को गूंदें. सॉफ्ट रसगुल्ले बनाने के लिए इस स्टेप को बहुत अच्छी तरह फॉलो करें.
  13. 13
    छेना मसलते-मसलते इसमें चिकनाहट आ जाएगी. इस स्टेप पर आप इसमें एक छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर मिला लें. फिर छेने को 2-3 मिनट तक अच्छी तरह मसलें.
  14. 14
    एक लीटर दूध से बने छेने से 10 रसगुल्ले बनाए जा सकते हैं.
  15. 15
    तैयार छेने से 10 बराबर लोइयां तोड़ लें.
  16. 16
    एक भाग लेकर गोल-गोल करते हुए बॉल बना लें. इसी तरह सभी बॉल्स बना लें.
  17. 17
    चाशनी की आंच तेज कर दें ताकि इसमें अच्छी तरह उबाल आ जाए.
  18. 18
    उबालने आने पर इसमें एक-एक करके छेने की बॉल्स डाल दें.
  19. 19
    सारे रसगुल्ले डालने के बाद कड़ाही या बर्तन को ढककर 15 मिनट तक तेज आंच पर ही रसगुल्लों को उबालना है.
  20. 20
    अगर चाशनी की आंच कम रखेंगे तो इसमें रसगुल्ले सख्त हो जाएंगे.
  21. 21
    मिनट बाद चाशनी में एक चम्मच केवड़ा जल डाल लें. इससे रसगुल्ले में अच्छी सी खुशबू आएगी.
  22. 22
    आंच बंद करने के बाद 20 मिनट तक बर्तन या कड़ाही को ढककर रख दें.
  23. 23
    इसके बाद आप पाएंगे की रसगुल्ले एकदम रुई जैसे सॉफ्ट और स्पंजी बनेंगे.
#how to make sponge and juicy rasgulla #how to make rasgulla soft and fluffy #how to make rasgulla spongy #सॉफ्ट और रसभरे रसगुल्ला बनाने की विधि #How do I know if my Rasgulla is cooked? #How long does Rasgulla last? #Who invented Rasgulla? #How do you mak
View Full Version