रवा केसरी एक तरह का मीठा पकवान है. इसे दक्षिण भारत में स्वीट डिश के रूप में काफी पसंद किया जाता है. हलवा और इसमें बस फर्क इतना है कि रवा केसरी को चाशनी में पकाया जाता है जबकि हलवा में चीनी डालकर ही पकाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप सूजी या रवा, पांच बड़ा चम्मच घी, एक कप चीनी, चुटकीभर खाने वाला पीला रंग, दो कप पानी, चुटकीभर केसर, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक चौथाई कप कटे ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता आदि)
4-5 काजू
🍳 विधि
1
मीडियम आंच में एक भारी तले वाली कड़ाही में घी डालकर गरम करें.
2
जब तक घी पिघले, तब तक दूसरी ओर एक दूसरे बर्तन में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर रख दें.
3
केसर के धागे अलग कर लें हल्के कूट लें और इनको भी तैयार हो रही चाशनी में डाल दें.
4
उधर घी के गरम होते ही सूजी डालकर भूनें.
5
सूजी को कड़छी से लगातार चलाएं और इसी दौरान ड्राई फ्रूट्स और खाने वाला रंग भी डाल दें.
6
चाशनी वाले बर्तन पर भी ध्यान देते रहें और उबाल आने के साथ ही गैस बंद कर दें.
7
करीब 10 मिनट तक कम आंच पर सूजी भूनें और हल्का सुनहरा होते ही इसे चाशनी में मिला दें.
8
अब जल्दी से कड़छी को सूजी व चाशनी के मिश्रण में चलाते रहें. ऐसा तब तक करना है, जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होकर कड़ाही या पैन से हटने न लगे.
9
अब कड़ाही को टाइट ढक दें और आंच बंद कर दें.
10
रवा केसरी को भाप में कुछ देर के लिए पकने दें.
11
तैयार है रवा केसरी. काजू से गार्निश कर गर्मागरम सर्व करें और खाएं.
#Rava Kesari Recipe#How to make rava kesari#kesari recipe in hindi#रवा केसरी की रेसिपी हिंदी में#rawa kesari recipe in hindi#how to make rava kesari recipe in hindi#how to make south indian style rava kesari recipe in hindi#how to make halwa recipe