Full Version →

वसंत पंचमी पर मीठे में बनाइए रवा केसरी

कुछ मीठा हो जाए वेज

रवा केसरी दक्षिण भारतीय व्यंजन है और इसे खास मौकों पर बनाया जाता है. उत्तरी भारत में बनाए जाने वाले सूजी के हलवे से यह ज्यादा अलग नहीं है. केसर के पीले रंग की वजह से इसे आप वसंत पंचमी के मौके पर बना सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
121 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक भारी तले वाली कड़ाही में घी डालकर गरम करें.
  2. 2
    जब तक घी पिघले, तब तक दूसरी ओर एक दूसरे बर्तन में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर रख दें.
  3. 3
    केसर के धागे अलग कर लें हल्के कूट लें और इनको भी तैयार हो रही चाशनी में डाल दें.
  4. 4
    उधर घी के गरम होते ही सूजी डालकर भूनें.
  5. 5
    सूजी को कड़छी से लगातार चलाएं और इसी दौरान ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें.
  6. 6
    चाशनी वाले बर्तन पर भी ध्यान देते रहें और उबाल आने के साथ ही गैस बंद कर दें.
  7. 7
    करीब 10 मिनट तक कम आंच पर सूजी भूनें और हल्का सुनहरा होते ही इसे चाशनी में मिला दें.
  8. 8
    अब तेजी से कड़छी को सूजी व चाशनी के मिश्रण में चलाते रहें. ऐसा तब तक करना है, जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होकर कड़ाही या पैन से हटने न लगे.
  9. 9
    अब कड़ाही को टाइट ढक दें और आंच बंद कर दें.
  10. 10
    रवा केसरी को भाप में कुछ देर के लिए पकने दें.
  11. 11
    तैयार है रवा केसरी. काजू से गार्निश कर गर्मागर्म परोसें.
  12. 12
    नोट:
  13. 13
    चाहें तो ऊपर से थोड़ा और घी भी डाल सकते हैं.
  14. 14
    टूटी-फ्रूटी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#rawa kesari #indian sweets #basant panchami recipes #sooji #semolina #South Indian Sweets #Saffron #rawa kesari recipe #rawa kesari recipe in hindi
View Full Version