रवा मावा लड्डू खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही बनाने में भी आसान है. पकवानगली में जानें कूकर में रवा मावा लड्डू बनाने का तरीका.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा कप सूजी, आधा कप मावा, आधा कप चीनी बूरा, एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो छोटा चम्मच घी, एक छोटा कप पानी, आधा छोटा कप बारीक कटे ड्राई-फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश)
🍳 विधि
1
सबसे पहले सूजी और मावा को एकसाथ एक प्लेट में रखकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर छन्नी से छान लें.
2
छाना पाउडर को अब एक टिफिन में भरकर ढक्कन बंद कर दें. (बचे गुलाब जामुन को दीजिए रसीले आम का स्वाद)
3
मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी डालकर टिफिन रखें और ढक्कन बंद कर चार से पांच सीटी लगाएं.
4
(मावा लड्डू बनाने की आसान विधि)
5
टिफिन से रवा और सूजी का मिक्स निकालकर इसे ठंडा कर लें और ठंडा होने के बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर इसे भी छन्नी से छान लें. (सूजी की मीठी पूरी)
6
पके हुए रवा और मावा का भी पाउडर तैयार है. (इस तरह आसानी से सीखिए इमरती बनाना)
7
घी, नारियल, इलायची पाउडर, ड्राई-फ्रूट्स और चीनी बूरा मिलाते हुए हथेलियों को चिकना कर लड्डू बना लें.
#how to make rawa mawa ladoo in cooker in hindi desert pakwangali#rawa#sooji#mawa#festive sweet dish#indian festive desert#indian kitchen#indian recipe#indian sweet