Full Version →

शाही मिष्ठान में बनाइए शाही टुकड़ा

कुछ मीठा हो जाए वेज

शाही टुकड़ा दूध और मेवों से बनाया जाता है. यह खाने में बहुत ही क्रीमी, स्‍वादिष्‍ट भी होता है. इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में दूध में शक्कर डालकर तब तक उबालें जब तक कि दूध आधा न हो जाए.
  2. 2
    अब इसमें मावा और केसर मिलाकर आंच से उतार लें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में घी गरम करने रखें.
  4. 4
    घी के गरम होते ही ब्रेड स्लाइस को तिकोना काटकर फ्राई कर लें.
  5. 5
    फ्राइड ब्रेड को उबले हुए दूध में डालें.
  6. 6
    कुछ सेकेंड्स में ही इसे निकालकर एक प्लेट पर रखते जाएं.
  7. 7
    काजू और पिस्ता से गार्निश कर फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें.
  8. 8
    तैयार है शाही टुकड़ा. ठंडा-ठंड़ा सर्व करें.
#how to make shahi tukda at home in hindi #shahi tukda #delicious sweet dish #desert made up of bread #indian kitchen #indian recipe #bread malpua #bread gulabjamun #bread upma #bread pakoda
View Full Version