मीठे में बनाएं ये शाही मिष्ठान: शाही टुकड़ा
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- रबड़ी बनाने के लिए:
- 2 कप दूध
- 1/2 छोटी कटोरी चीनी
- 1 टेबलस्पून इलायची पाउडर, चुटकीभर केसर, चाशनी बनाने के लिए:
- 1/2 कटोरी पानी
- 1 कटोरी चीनी, टुकड़ा बनाने के लिए:
- 2 ब्रेड स्लाइस
- 1 कटोरी घी
🍳 विधि
-
1
ऐसे बनाएं रबड़ी:- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में दूध उबालने रख दें.- जैसे ही दूध में उबाल आ जाए, चीनी डाल दें.
-
2
जब दूध उबलकर आधा रह जाए, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से चला लें.
-
3
आखिर में केसर डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
-
4
ऐसे बनाएं चाशनी:
-
5
दूसरी ओर एक पैन में पानी और चीनी उबालकर एक तार की चाशनी बना लें.
-
6
ऐसे बनाएं टुकड़ा:- अब एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें.
-
7
जब तक घी गर्म होता है, ब्रेड के किनारे निकालकर इन्हें तिकोना काट लें.
-
8
अब ब्रेड को गरम घी में डालकर सुनहरा तल लें.
-
9
अब करें प्लेटिंग की तैयारी:
-
10
एक थाली में तैयार रबड़ी डाल दें.
-
11
फ्राइड ब्रेड को चाशनी में डुबोकर रबड़ी पर रखते जाएं.
-
12
ऊपर से थोड़ी और रबड़ी डालें.
-
13
तैयार है शाही टुकड़ा. पिस्ते से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make shahi tukda desert sweet dish special recipe in hindi
#shahi tukda
#sweet dish
#desert
#indian kitchen
#indian recipe