आपने गाजर , बेसन, सूजी, आटे सबका हलवा खाया होगा पर क्या आपको पता है शकरकंद का हलवा भी बनाया जाता है. यह व्रत में खूब खाया जाता है. अगर आपने अभी तक नहीं खाया है यह हलवा तो आज ही घर पर बनाए इसे...
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
28 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
4 मध्यम आकार के शकरकंद
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
3 बड़े चम्मच घी, आधा कप चीनी, छोटी इलायची का पाउडर
1 बड़ा चम्मच कतरे हुए बादाम
1 बड़ा चम्मच कतरे हुए पिस्ता
🍳 विधि
1
सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें. फिर छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें.
2
अब एक नॉन स्टिक कड़ाही में घी डालकर गरम कर लें.
3
जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मैश किया हुआ शकरकंद डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें.
4
जब मिश्रण घी छोड़ने लगे तो उसमें चीनी डालें और इस सूखने तक भूनें.
5
अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दें और गैस बंद कर दें.
6
अब बादाम से सजाकर गर्मागर्म हलवा सर्व करें.
#sweet dish#shakarkand ka halwa#indian recipe#how to make shakarkand ka halwa#shakarkand recipe in hindi#how to make shakarkand ka halwa recipe in hindi#indian recipes#indian kitchen