अपने गाजर, सूजी, बादाम आदि हलवे का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी मिर्ची का हलवा खाया है! अरे इसमें चौकने वाली क्या बात है, यह हलवा खाने में बिल्कुल भी तीखा, कड़वा नहीं लगता. शिमला मिर्च का हलवा एक नए किसम का हलवा है जो कि खाने में मीठा ही लगता है.
Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
12 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 किलो हरी शिमला मिर्च
200 ग्राम शुद्ध घी
200 ग्राम खोया
150 ग्राम चीनी
100 ग्राम काजू
2 ग्राम इलायची पाउडर
50 ग्राम चिरौंजी
50 ग्राम कोकोनट पाउडर
🍳 विधि
1
शिमला मिर्च की डंडी हटाकर कद्दूकस कर लें.दिल खुश कर देगा छेना राम का कराची हलवा
2
फिर इसे कड़ाही में 2 लीटर पानी के साथ मीडियम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं. पानी से निकाल कर अलग रखें.
3
अब एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो काजू, चिरौंजी डालकर भूनें. फिर शिमला मिर्च मिश्रण डालकर धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकाएं.स्वाद में लाजवाब है चुकंदर का हलवा
4
इसके बाद इसमें खोया, नारियल पाउडर, चीनी डालकर अच्छी तरह चलाते हुए चीनी घुलने और अतिरिक्त पानी सूखने तक पकाएं.
5
इलायची पाउडर डालकर सर्व करें.लौकी का हलवा
#shimla mirch halwa recipe in hindi#capsicum halwa#capsicum pudding#moongdal halwa recipe in hindi#sooji halwa#lauki ka halwa#hare chane ka halwa#how to make shimla mirch halwa recipe in hindi#shakarkand halwa#indian kitchen#indian recipes