बेसन और सूजी को मिलाकर बनाएं यह जायकेदार हलवा. देखें क्या है इसका तरीका...
Servings
4 - 6
★ 4.2
Rating
1058 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
3 बड़े चम्मच बेसन
1 चौथाई चम्मच सूजी/रवा
2 बड़े चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच केसर
3 तीन चौथाई कप दूध, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 कप चीनी
2-3 बादाम, लंबे-पतले कटे हुए
5-6 पिस्ते लंबे पतले स्लाइस कटे हुए
🍳 विधि
1
सबसे पहलें सूजी और बेसन को छलनी में अलग-अलग छान लें.
2
अब एक पैन में घी डाल कर गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें. जब घी गरम हो जाए तो इसमें सूजी डालकर हल्की भूरा होने तक भूनें.
3
फिर इसमें बेसन डालकर 4 मिनट तक तेज आंच पर, लगातार चलाते हुए भूनें.
4
अब आप केसर डालकर मिला लें. जब मिश्रण हल्का भूरा हो जाए तब धीरे-धीरे दूध डाल कर चलाते रहें. ताकि इसमें गांठ न पड़ें.
5
अब धीमी आंच पर पैन को ढककर 1-2 मिनट तक पकाएं.
6
अब इलायची पाउडर और चीनी डालकर मिला लें.
7
जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो आंच बंद कर दें.
8
प्लेट में हलवा निकालकर बादाम और पिस्ता से सजाकर गरमागरम सर्व करें.
#How to make Sooji Besan ka Halwa recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#indian sweet#the taste of hayderabad#halwa#sooji ka halwa#besan ka halwa#festival sweet dish#festiv sweet